रुद्रपुर। जिला मुख्यालय में पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधिायों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधाी आए दिन मारपीट, लूट, छेड़छाड़, चोरी और फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन अपराधिायों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती इसी के चलते अपराधिायों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मामा के घर से वापस लौट रहे बच्चे को खेड़ा कालोनी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से अगवा कर लिया गया। बालक द्वारा होशियारी दिखाकर उस व्यक्ति के हाथ में काट लिया इसके बाद उसने बालक को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
बालक दौड़ा दौड़ा घर आया और परिजनों को पूरे मामले की जान कारीदी। जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर बालक को अगवा करते वाले व्यक्ति को पकड़ने को कहा। लेकिन पुलिस ने अब तक तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वही बच्चा अगवा करने की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जिसमे अज्ञात व्यक्ति बालक को गोद में लेकर जाता दिखाई दे रहा है।
जहीर ने बताया कि उनका बेटा तैमूर अपने मामा के घर से अपने घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसको उठा लिया। तेमूर ने उसके हाथ में काटकर अपने आप को छुड़ाया और घर आकर सांस ली। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



