Viral Video: मुस्कुराते हुए लड़की ने पकड़ा खतरनाक सांप, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है, ऐसे में ना जाने कब ये किसे काट लें। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का सांप पकड़ने का वीडियो सामने आया है। जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि सांप पकड़ना बच्चों का खेल तो नहीं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्कुराते हुए एक लड़की कंप्यूटर लैब में घुसती हैं। पीछे खड़े लोग उस लड़की को सांप के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिसके बाद लड़की सीधे कंप्यूटर के पास जाती हैं और पीछे हाथ डालकर सांप को पकड़ लेती हैं, फिर वो बताती हैं कि वो एक धामन सांप है, जिसे इंडियन रैट स्नेक कहा जाता है। लड़की ने बताया कि ये सांप जहरीला नहीं होता है।

लोगों ने पूछा कि बारिश के वक्त भी ये जहरीला नहीं होता? तब लड़की ने उनके कन्फ्यूजन को दूर करते हुए कहा कि सांप अगर जहरीला होगा तो वो 365 दिन जहरीला होगा, अगर नहीं होगा तो फिर वो कभी जहरीला नहीं होगा। फिर लड़की सांप को एक प्लास्टिक की बोरी में भरती है और मुस्कुराते हुए अपने साथ लेकर चली जाती है।

बता दें कि सांप पकड़ने वाली इस लड़की का नाम अजीता है, जो बिलासपुर की हैं और एक प्रोफेशनल स्नेक कैचर हैं। अजीता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको कई ऐसे वीडियोज दिख जाएंगे, जिसमें वो सांपों को पकड़ते नजर आ रही हैं।

मुस्कुराते हुए लड़की के इस सांप पकड़ने के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @invincible._ajita ने खुद अपने अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘दीदी थोड़ा तो डरो, सांप की थोड़ी तो इज्जत करो’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैंने सोचा, कंप्यूटर मरम्मत करने जा रही है’।