ऊधमसिंह नगर : कॉंग्रेस द्वारा आपदा पीड़ितों के लिये शुरू की गई रसोई।

मीडिया ग्रुप, 26 अक्टूबर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाना पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आहवान पर महानगर कांग्रेस द्वारा रसोई प्रारंभ की गई है रसोई में पहले दिन लगभग 4000 और दूसरे और तीसरे दिन लगभग 6000 लोगों तक खाना पहुँचाया गया है और आज लगातार चौथे दिन भी लगभग 7000 लोगों के लिये भोजन तैयार किया जा रहा है।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर संभव सहायता कर रही है तनेजा ने कहा कि जिन स्थानों पर भी बाढ़ का कहर बरपाया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वहां वहां जाकर पीड़ितों को खाने के लिए भोजन उपलब्ध करा रहे हैं और उनकी हर तरह से सहायता कर रहे हैं।

जगदीश तनेजा ने बताया कि पैकेट तैयार होने के बाद जगतपुरा शिवनगर आजाद नगर मुखर्जी नगर शास्त्री नगर चामुंडा मंदिर पीली कोठी भूत बंगला रम्पुरा आदि क्षेत्रों में स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से भोजन वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

तनेजा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस मुहिम में साथ देने पर आभार व्यक्त किया है और जब तक बाढ़ पीड़ितों के जनजीवन सामान्य नहीं हो जाता तब तक भोजन वितरण कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

इस मौके पर सहयोग करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री हरीश बावरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, प्रदेश कांग्रेस सचिव परिमल राय, किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राम दयाल सिंह, प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद रमेश कालड़ा, सुशील मंडल, परवेज कुरेशी, प्रीति साना, कैलाश राठौड़, राम प्रसाद, रणजीत राणा, विकास मलिक, रंजीत तिवारी, आनंद शर्मा, संजीव रस्तोगी, सुमित राय, रामधारी गंगवार, अमर सिंह कश्यप, सरोज रानी, मोनिका ढाली, उमा सरकार, राजू कोली, नितिन कुमार, अरविंद सक्सेना, नजीर हुसैन, उमाशंकर सहित तमाम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।