Ajab Gajab: सड़क पर बहते पानी में फोम पर लेटकर तैरता लड़का, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर

Viral: उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाल-बेहाल है। इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। तपते सूरज की गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मानसून आने ही वाला है लेकिन उससे पहले मुंबई और पुणे जैसे शहरों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पुणे से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का सड़क पर भरे पानी में फोम पर लेटकर तैरता नजर आ रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का प्री-मानसून का भरपूर फायदा उठाता दिख रहा है। लड़का बारिश के पानी में एक फोम के गद्दे पर लेटकर तैरते हुए नजर आ रहा है। पानी से भरी सड़क पर आस-पास से गाड़ियां भी गुजर रही हैं। जिन लोगों ने भी इस अनोखे नजारे को देखा, वह हैरान होकर बस उसे देखते रह गए। लड़का सड़क पर भरे पानी में सर्फिंग करते और मौसम का आनंद लेते बेहद खुश नजर आ रहा है।

सड़क पर बहते पानी में फोम पर लेटकर तैरते लड़के के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Urrmi_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 50 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं 500 से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘बारिश को एन्जॉय करना हो तो ऐसे ही करो’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सही है लाइफ में इतना लोड होना भी नहीं चाहिए’।