उत्तर प्रदेश : सिविल जज का कुत्ता चोरी, 15 पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश। बरेली में तैनात एक जज साहब का कुत्ता एक सप्ताह पहले गायब हो गया। इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की गई। पुलिस कुत्ते को गुपचुप तरीके से ढूंढती रही। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। कालोनी के दबंग ने कुत्ते के साथ कुछ अनहोनी कर दी है। जब उससे कहा गया तो उसने जज की बेटियों के साथ भी अभद्रता की। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक और 14 अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, अभद्रता समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जज साहब ने पुलिस को बताया कि उनके कुत्ते के भौंकने को लेकर कालोनी में विवाद हो गया था। युवक ने ही उनका कुत्ता गायब किया है। जिस पर पुलिस ने डंपी से पूछताछ की। कई बार बातचीत करने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। सीसीटीवी से लेकर पुलिस ने हर जगह कुत्ते को तलाश किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। कुत्ते के गायब होने से जज की दोनों बेटियां काफी परेशान हैं। जज ने थाना पुलिस के अलावा सीओ और एसएसपी से भी मामले की शिकायत की है। जज की इन दिनों तबियत ठीक नहीं थी। उनके पति लखनऊ में हैं।