Viral Video: घर की छत में जा घुसी सड़क पर जा रही लड़कियों की स्कूटी, वायरल हुआ हादसे का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद भावुक करने वाले होते हैं, जबकि कुछ काफी मजेदार होते हैं। इन वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। यह वीडियो एक हादसे का है, लेकिन इस देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस सड़क पर रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के तरीकों से लोगों को जागरूक करती है। लेकिन कोई घर की छत पर ही गाड़ी चढ़ा दे, तो। स्कूटी चलाने वाली लड़कियों की खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल्स लड़कियों को पापा की परी कहकर पुकारते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़कियों के कारनामे को देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छप्पर वाले घर की छत में एक स्कूटी धंसी गई है। इस पर दो लड़कियां भी सवार हैं और उनकी मदद एक लड़का कर रहा है। वीडियो देखने पर लग रहा है कि उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हुई है और सीधा जाकर छप्पर पर गिरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by INFO JAWA BARAT (@infojawabarat)

छप्पर में स्कूटी इतनी बुरी तरह से धंसी हुई है कि लड़कियां बाहर भी नहीं आ पा रही हैं। उनको बाहर निकालने में एक लड़का मदद कर रहा है। कुछ लोग खड़ा होकर यह नजारा देख रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर infojawabarat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यह वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि पांच लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, कौन कहता है कि दीदी की गलती है गलती तो हमारी है, क्योंकि हम घर ही रास्ता में बनवा दिए।