उधमसिंह नगर : जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार, होटल सीज

उधमसिंह नगर के किच्छा में एक होटल में जुआ खेल रहे दर्जनभर जुआरियों को पुलिस ने औचक दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। होटल में जुआ का अड्डा संचालित होने पर पुलिस ने होटल को भी सीज कर दिया। जिले में जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत।

थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस टीम ने देर रात्रि वेली होटल में औचक छापा मारा यहां दोमंजिले में बरामदे मे 12 लोगों को तास के पत्ते और 94600 नगदी के अलावा 13 मोबाईल सहित गिरफ्तार कर लिया। उप जिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत वेली होटल को सीज करने की कार्रवाई भी की गयी। पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस टीम मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एएसआई प्रताप सुयाल, एएसआई प्रदीप सिह, एएसआई सुरेश पसबोला, हेड कांस्टेबल गोविन्द चन्द, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, कांस्टेबल दीपक विष्ट, कांस्टेबल चारू पन्त, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह विष्ट, कांस्टेबल अर्पित कुमार, आदि शामिल थे।