उधमसिंह नगर : घर में सो रही युवती को सांप ने डसा, मौत।

मीडिया ग्रुप, 08 अक्टूबर, 2023

उधमसिंह नगर। एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सितारगंज में घर के भीतर सो रही एक युवती को सांप ने डंस लिया। जिस कारण युवती की मौत हो गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सांप के काटने से मौत हुई होगी तो मुआवजे दिया जाएगा।

शुक्रवार रात चंद कॉलोनी सिडकुल बाईपास निवासी हरीश चंद की पुत्री भावना (19) घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे बेटी को बेहोश देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए।

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भावना के पैर में सांप के काटने का निशान था। जिससे उसकी सांप के डंसने से मौत होना माना जा रहा है।

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर में सांप की खोजबीन की, लेकिन सांप सुराग नहीं लगा।

बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र पंत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सांप के काटने से मौत हुई होगी तो मुआवजे दिया जाएगा।