खेल जगत : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 23 साल की लंबी यात्रा को बताया सुंदर और यादगार।

अपने ट्वीट में हरभजन सिंह ने लिखा कि सभी अच्छी चीज से खत्म होती है और आज मैं उस खेल से विदा ले रहा हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया।

उत्तराखंड : कांग्रेस द्वारा हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया।

उत्तराखंड : कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए जल्द शासनादेश जारी करने के आश्वासन पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की दूर की गई नाराजगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं और इस्तीफे का सवाल ही नहीं बनता।