मीडिया ग्रुप, 06 अप्रैल, 2022
रूद्रपुर। किच्छा में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी का हाल जानने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य रूद्रपुर पहुंचे। उन्होंने निजी अस्पताल में गुलशन सिंधी का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बता दें बीते दिनों किच्छा में कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के विरोध में किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किच्छा कोतवाली के बाहर धरना भी दिया। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घायल कांग्रेस नेता का रूद्रपुर के फुटेला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पूर्व मंत्री एवं बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य ने मंगलवार को फुटेला अस्पताल पहुंचकर घायल गुलशन सिंधी का हाल जाना उन्होंने गुलशन सिंधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता आर्य ने हमले की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा पर निशाना भी साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गुण्डाराज कायम हो गया है। जिले में कांग्रेस नेताओं पर हमले की घटनायें लगातार बढ़ रही है। भाजपा षडयंत्र के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन पर भी हमला हो चुका है। ऐसी घटनायें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है।
श्री आर्य ने कहा कि गुलशन सिंधी के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। सभी कांग्रेसी विधायकों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सीपी शर्मा, सौरभ चिलाना, मोहन खेड़ा