रिपोर्ट : मनीष ग्रोवर
रुद्रपुर। दीपावली से पहले विद्युत उपकेंद्रों के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के चलते गुरुवार, 22 अक्टूबर को रुद्रपुर, गदरपुर और किच्छा के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यूपीसीएल के अनुसार, रुद्रपुर और गदरपुर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, जबकि किच्छा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती प्रस्तावित है। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।
रुद्रपुर और गदरपुर में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कटौती
विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अंतर्गत 220 केवी उपकेंद्र जाफरपुर से पोषित क्षेत्रों में वार्षिक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33 केवी चीनी मिल, मझराशीला, दानपुर और जाफरपुर-रुद्रपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
चीनी मिल उपकेंद्र से जुड़े चंदन नगर, पिपलिया, महेशपुर और गदरपुर बाजार सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। मझराशीला उपकेंद्र से जुड़े गदरपुर शहर, ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य पोषक क्षेत्रों के उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे।
दानपुर उपकेंद्र से जुड़े दानपुर, भगवानपुर, अमरपुर, जाफरपुर गांव, कन्टोपा, कीरतपुर, संपतनगर, जहांगीर नगर, नरपत नगर, लम्बाखेड़ा, खानपुर नंबर-1, मोहनपुर नंबर-1 व नंबर-2, धौलपुर, केसरपुर, सामिया लेक सिटी, शारदा कॉलोनी, सिटी वन रोड, श्यामाश्याम गार्डन, किंग टावर, फ्रेंड्स कॉलोनी, फ्रेंड्स सर्किल, आहुजा कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी के फेज-1 व फेज-2, शांतिविहार, सिटी वन, सिल्वर ओक कॉलोनी, भूरारानी गांव, स्वागत एनक्लेव, सरस्वती एनक्लेव और खुशी एनक्लेव सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
किच्छा में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद
विद्युत वितरण खंड, किच्छा के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र किच्छा, 132 केवी उपकेंद्र किच्छा और संबंधित उपकेंद्रों में वार्षिक अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
बहड़ी, सिरौली, एसआईआरएल और संबंधित टाउन फीडरों से जुड़े सिरौली, इंदिरानगर, खेड़ा फार्म, दोपहरिया, अंजनिया, पटेरी, गिद्धपुरी, मलपुरा, सुभाष नगर, बंगाली कॉलोनी, पुरानी मंडी, आजाद नगर, आवास विकास, कब्रिस्तान मोहल्ला, पंजाबी मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, मेन बाजार, हल्द्वानी रोड, बरेली रोड और विकास कॉलोनी के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
पुलभट्टा क्षेत्र में भंगा शंकर फार्म, लक्ष्मी बद्री, धाधा फार्म और पिपलिया से जुड़े इलाकों में भी बिजली कटौती होगी। लालपुर, महाराजपुर, रामेश्वरपुर, श्रीपुर, मलसा गांव, शिमला गांव, ईडिया कॉलोनी, स्प्रिंग डेल कॉलोनी तथा कच्ची-पक्की खमरिया, महाराया, तिब्बा और बडोरा गांव के उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो सकती है।
कुरैया उपकेंद्र से जुड़े कुरैया, मिलक, चकोनी, अंकुर का डेरा, दरऊ, मजरा दरऊ, सैंजना और रहपुरा में भी आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है। वहीं, पंतनगर उपकेंद्र से जुड़े शांतिपुरी के सेक्टर नंबर 1, 2, 3 और 4, जवाहर नगर, आनंदपुर, राघव नगर, प्रतापपुर और संजय कॉलोनी सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली कटौती प्रस्तावित है।
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और अन्य जरूरी घरेलू कार्यों की व्यवस्था पहले से कर लें। विभाग के अनुसार, अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।