रुद्रपुर। शहर के महापौर विकास शर्मा के गंगापुर रोड स्थित नंद विहार आवास पर होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। महापौर ने भी सपरिवार सभी आगंतुकों के साथ होली खेलते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
सुबह से ही महापौर के आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक लगातार जारी रहा। इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों और मधुर संगीत की धुन पर लोग जमकर थिरके और उत्सव का आनंद लिया। माहौल रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर रहा।
महापौर विकास शर्मा ने सादगी के साथ सभी लोगों को गले लगाकर होली की बधाई दी और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो ऊंच-नीच और भेदभाव की दीवारों को मिटाकर समाज को एकता के सूत्र में बांधता है।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें जीवन में खुशियां बांटने और शहर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए मिलजुलकर काम करने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने सभी से पूरे वर्ष आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, बलवंत सिंह, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, सोनू मुल्तानी, जितेन्द्र संधु, मकेश पाल, राजेश जग्गा, सचिन छाबड़ा, सचिन मुंजाल, नेत्रपाल मौर्य, नवीन पांडे, आशीष यादव, अर्चित छाबड़ा, सौरभ राजपूत, धर्मेन्द्र सैनी, विजय तोमर, विशाल खेड़ा, राकेश सिंह, सुरेन्द्र गिरधर, गोविंद शर्मा, अमन विर्क, अशोक विश्वास, मोहन तिवारी, धीरेश गुप्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश कोली, महेन्द्री शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, सुभाष पाल, संजय दास, अशेक नेगी, मयंक तिवारी, दिलजोत बाजवा, अमित छाबड़ा, हरीश यादव, सौरभ बेहड़, शंकर कोली, किशन कोली, हिमांशु शुक्ला, अरुण दीक्षित, दर्शन कोली, राधेश शर्मा, निमित छाबड़ा, राहुल छाबड़ा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।