रुद्रपुर : पूर्व विधायक ठुकराल के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की ओर से इंदिरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक से मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों व गुलाल के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने पारंपरिक होल्यारों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली के गीतों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह का आभार जताते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे होली के अलग-अलग रंग मिलकर एक सुंदर छटा बिखेरते हैं, वैसे ही समाज के सभी वर्ग मिलकर क्षेत्र में शांति, प्रगति और सौहार्द को मजबूत बना सकते हैं।

समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी शिरकत की। दोपहर तक चले कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।

कार्यक्रम में विजय भूषण गर्ग, हरविंदर सिंह हरजी, संजय ठुकराल, ताराचंद्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, रामपाल सिंह, अनिल चौहान, राकेश सिंह, घनश्याम श्यामपुरिया, बलदेव छाबड़ा, रजत बिष्ट, चेतन भट्ट, सचिन गंगवार, सुशील यादव, संजय जुनेजा, यशपाल घई, पवन वर्मा, परिमल राय, मोहित यादव, पार्षद एनपी मौर्या, अशफाक अंसारी, जितेश शर्मा, बाबू खान, मानवेंद्र राय, दर्शन कोली, सौरभ बेड, चिराग कालरा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।