उधमसिंह नगर पुलिस ने नाबालिक लड़की की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते दिवस बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता काशीपुर के आईटीआई थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि जसपुर निवासी दो युवकों द्वारा एक नाबालिक लड़की की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उसे बदनाम कर रहे हैं।
पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत कर सुरागरसी पतरसी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आईटीआई रवि कुमार के अलावा उप निरीक्षक मीनाक्षी मंडल, मनोज सिंह धोनी, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती व अमित राणा शामिल रहे।