रुद्रपुर में मास्टर्स एथलेटिक्स के राष्ट्रीय पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

रुद्रपुर। नजारा फार्म हाउस एंड रेस्टोरेंट में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मास्टर्स एथलेटिक्स के राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता देना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

समारोह का आयोजन एवं अध्यक्षता शहर के सुप्रसिद्ध व्यापारी बलदेव छाबड़ा ने की। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, उनमें भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार और अजय अग्रवाल शामिल रहे। सम्मान प्राप्त खिलाड़ियों ने आयोजन के लिए बलदेव छाबड़ा का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में और अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

समारोह में प्रमुख रूप से त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश, कंवरपाल सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन कालरा, केशव शर्मा, डॉ. हरिमोहन, कुलजीत सिंह, आर. मैसी, प्रकाश साहू, विष्णु कुमार, पिंटू और भवानी नेगी की उपस्थिति रही।