आज कल लोग स्टंट करने के दौरान किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि लोग स्टंट करते वक्त अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स हजारों फीट ऊंचे पहाड़ पर अपनी साइकिल दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देख आप भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। आइए आपको भी दिखाते हैं खतरनाक स्टंट का ये वीडियो-
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बैसोट डोलोमाइट की पहाड़ियों की पतली सी चोटियों पर अपनी साइकिल को तेजी से भगा रहा हैं। पहाड़ियों के दोनों तरफ हजारों फीट की खाई नजर आ रही है। इस शख्स के कमाल के बैलेंस की दात देनी पड़ेगी जो वह इतने पतले से रास्ते पर अपना संतुलन बनाते हुए अपनी साइकिल को तेजी से दौड़ा रहा हैं। महज कुछ सेकेंड के वीडियो में इस शख्स ने अपनी साइकिल से ऐसे स्टंट दिखाए जिन्हें देखकर लोगों की सांसें थम गईं।
ऊंची पहाड़ियों पर साइकिल दौड़ाते इस शख्स का नाम मार्को बैसोट हो जोकि एक इतालवी स्नोबोर्डर और माउंटेन बाइकर है। साइकिल से खतरनाक स्टंट के इस वीडियो को खुद मार्को बैसोट ने अपने इंस्टाग्राम @marcobassot पर शेयर किया है। जिसे अब तक 17 करोड़ लोगों ने देखा और 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये वीडियो असली हैं’।