देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से हो रही है, जिसने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इतना ही नहीं कई इलाकों में तो बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसे वाक्या सामने आया है, जिसे देखकर आपको घबराहट के साथ ही मनोरंजन का मसाला भी मिलेगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर गुजरात का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बारिश के पानी में फंसा एक बाइक सवार तंबाकू खाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आइए आपको भी दिखाते हैं यह वीडियो…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाढ़ के पानी में फंसा हुआ है। इस दौरान बाइक सवार को बचाने के लिए पुलिया के दोनों ओर भीड़ मौजूद है, जो बेबस महसूस कर रही है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस बीच बाइक सवार आराम से अपनी हथेलियों को मिलाकर तंबाकू का मसाला तैयार कर रहा है। कई लोग शख्स को रेस्क्यू करने वालों का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में ‘जान जाए तो जाए पर मावा न जाए’ लिखा हुआ है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। साथ ही इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vaishalimakvana16 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.3 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। साथ ही लाखों लोग इस वीडियो को देखकर चुके हैं। इसके अलावा लोग इस वीडियो को देखकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग धड़ल्ले में मजेदार कमेंट कर रहे हैं।