सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी रोक पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों भी एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में एक दूल्हा शादी की खुशी में सड़क पर लेटकर कुछ ऐसी हरकत कर रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दूल्हे की ऐसी हरकत सोशल मीडिया यूजर्स का खूब मनोरंजन कर रही है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो..
View this post on Instagram
A post shared by 🇮🇳ODISHA Sambalpur,Travel,food,Art & Culture,News,Entertainment (@sambalpuria_ame_)
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा अपनी शादी की खुशी में सड़क पर लेट लेट कर डांस कर रहे हैं। ढोल की आवाज पर शेरवानी पहने दूल्हा अपनी धुन में इतना मस्त है कि उसे आसपास का भी होश नहीं है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दूल्हे को अपनी शादी की इतनी खुशी है कि अपने इस अजीबोगरीब डांस के जरिए बयां कर रहे हैं। बैंड-बाजा बजते ही शख्स फुल फॉर्म में आ जाता है और सड़क पर लोट-लोट कर डांस करता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sambalpuria_ame_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लगभग 5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इतनी खुशी शायद अपनी शादी में नहीं हुई जितनी खुशी इनकी शादी देखकर हो रही है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ भाई शेरवानी तो गई अब दुल्हन भी न भाग जाए।’