सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है, यहां कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स फ्लाईबोर्ड में पक्षी की तरह ऊंची उड़ान भरता नजर आ रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो –
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स पक्षी की तरह ऊंची उड़ान भरता दिखता है और पक्षी की तरह धीरे धीरे ही वह नजाकत से लैंडिंग भी करता दिखता है। उसके उड़ने और उतरने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। खास बात यह है कि उस शख्स को किसी तरह के भारी उपकरण अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
वीडियो के कैप्शन में इसे फ्यूचरिस्टिक फ्लाईबोर्ड नाम दिया गया है। इसमें बताया गया है कि फ्रेंकी ज़ापाटा एक फ्रांसीसी वाटरक्राफ्ट पायलट हैं जो फ्लाईबोर्ड और फ्लाईबोर्ड एयर के आविष्कारक हैं और जापाटा रेसिंग के संस्थापक हैं। गैजेट का विवरण देते हुए यह भी बताया गया है कि 2014 में आविष्कार किया गया ZR का होवरबोर्ड, सर्फ़बोर्ड और स्केटबोर्ड का मिश्रण है। इसे रिमोट-नियंत्रित व्यक्तिगत वाटरक्राफ्ट से संचालित किया जाता है जो पानी के पंप को ताकत देता है।
नई तकनीक के पक्षी की तरह उड़ने वाले इस गैजेट के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @journeyastra नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 49 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘कार्टून और सुपर हीरो अब जिंदा हो जाएंगे’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलने में मदद मिलेगी’।