Viral Video: सोशल मीडिया पर पूजा के दौरान हुई एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा-विधि के दौरान एक शख्स मंत्र पढ़ रहा है और हाथ में नारियल लिया हुआ है। कुछ सेकेंड बाद शख्स नारियल को अपने सिर पर फोड़ लेता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह बेद खतरनाक है, क्योंकि किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के अजीबोगरीब ट्रेंड और घटनाएं सिर्फ भारत में ही देखने को मिलती हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स पूजा के दौरान खड़ा होकर मंत्र पढ़ रहा है और उसके हाथ में एक नारियल है। अचानक वह नारियल को अपने सिर के ऊपर उठाता है और जोर से अपने माथे से फोड़ने की कोशिश करता है। नारियल फूट जाता है, लेकिन वह आदमी लड़खड़ाता है और बेहोश होकर गिर जाता है। अच्छी बात यह है कि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की है। लेकिन आदमी की हालत कैसी है, यह नहीं पता चल पाया है।
इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। कुछ लोग शख्स की पूजा के प्रति समर्पण को लेकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि ऑपरेशन सफल, पर मरीज ढेर। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो नौ लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।