कभी-कभी एक छोटी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। कई बार ऐसा होता है कि लोगों की जान भी चली जाती है। अब हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूके में एक एक बुजुर्ग महिला से एक ऐसी चूक हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एनी एक जनरल स्टोर के बाहर खड़ी है। शायद वह दुकान के खुलने का इंतजार कर रही है। इतने में कुछ ऐसा हो जाता है कि वह वह अचानक ही हवा में उल्टी लटक जाती है। महिला की उम्र 72 साल है।
दरअसल, बुजुर्ग महिला बंद दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने उसका इलैक्ट्रिक सेक्योरिटी शटर उठा दिया, तो महिला की ड्रेस उसमें फंस गई और वह शटर के साथ ऊपर खिंचती चली गई। इसके बाद महिला को एक शख्स तुरंत आकर नीचे उतारता है। देखने में यह वीडियो मजेदार लगता है, लेकिन महिला को तुरंत मदद नहीं मिलती, तो वह सिर के बल गिर जाती और उसे गंभीर चोटें लगतीं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @goodnewsmovement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
यह महिला यूके के दक्षिणी वेल्स के रोंडाडा सिनॉन टैफ में स्थित स्टोर में सफाईकर्मी के रूप में काम करती है। बुजुर्ग एनी अपने शॉपिंग ट्रॉली बैग को कसकर पकड़कर उल्टा लटकी हुई थी। यह वीडियो 12 सेकेंड का है। इस दौरान दुकान कर्मचारी बाहर भागकर आते हैं और मदद करते हैं। इस घटना पर मजाक करते हुए ऐनी ने एक मीडिया से कहा कि मैं भाग्यशाली थी कि मेरा कोट फटकर अलग नहीं हुआ वरना मैं मुंह के बल गिर जाती।