मीडिया ग्रुप, 27 फरवरी, 2023
उधमसिंह नगर के किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।
फोन करने वाले ने अपना नाम संजय बताया था। फोन पर गाली गलौच भी की थी और बरा आने पर जान से मारने की धमकी और परिवार को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी थी।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामले में किच्छा पुलिस ने सन्नी नाम के व्यक्ति को गिरफ्रतार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।